Headlines

राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों को लेकर ‘एक्शन मोड’ में आईं मंत्री रेखा आर्या

देहरादून

 

सचिवालय में 38वें राष्ट्रीय खेलों के मद्देनज़र मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, युवा कल्याण और खेल विभाग के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर बैठक की।

इस बैठक में राष्ट्रीय खेलों के आयोजन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई और मंत्री रेखा आर्या की तरफ से अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि खेलों से संबंधित सभी तैयारियां तय समय में पूरी कर ली जाएं और इनमें किसी भी प्रकार की कमी ना छोड़ी जाए।

मंत्री रेखा आर्या के मुताबिक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा निर्देशों के अनुसार यह तय किया गया कि 28 जनवरी 2025 को यानी राष्ट्रीय खेलों के शुभारंभ के अवसर पर प्रस्तावित स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी और लोहाघाट मे बनने वाले गर्ल्स स्पोर्ट्स कॉलेज का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:   पिथौरागढ़ के झूलाघाट से सटे नेपाल के बैतड़ी जिले में बीती 5 फरवरी की देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा 

मंत्री रेखा आर्या की ओर से आज की बैठक में, स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की ज़मीन को लेकर सामने आ रही पेचीदगियों को दूर करने के लिए राज्य की मुख्य सचिव, वन विभाग के प्रमुख सचिव और PWD के अधिकारियों को हफ़्ते भर में सभी जटिलताओं को सुलझाने के लिए स्पष्ट रूप से निर्देशित कर दिया गया है।

बैठक में मंत्री रेखा आर्या ने दोनों ही संस्थान के लिए भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया एक हफ्ते और सुचारू रूप से पूर्ण करने को लेकर पूरी स्पष्टता और सख्ती के साथ अधिकारियों को निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त गर्ल्स स्पोर्ट्स कॉलेज लोहाघाट के लिए धनराशि भी जल्द से जल्द उपलब्ध हो जाए इस बाबत भी मुख्य सचिव को निर्देशित किया गया है।

ये भी पढ़ें:   उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यमकेश्वर इंटर कॉलेज के नवनिर्मित दो मंजिला भवन का किया उद्घाटन

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *