Headlines

दीपावली पर मुख्यमंत्री धामी की बस्तियों को सौगात, काबीना मंत्री गणेश जोशी ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

 

दीपावली पर मुख्यमंत्री धामी की बस्तियों को सौगात, काबीना मंत्री गणेश जोशी ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

फोटो: *बस्तियों के विनियमतीकरण को लेकर जारी अध्यादेश की अवधि को आगामी 03 वर्षो के लिए बढ़ाये जाने पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का आभार प्रकट करते बस्तिवासी।*

मलिन बस्तियों के विनियमितिकरण के लिए सरकार द्वारा अध्यादेश की अवधि को वर्ष 2024 से आगामी 03 वर्षो के लिए बढ़ाने पर मसूरी विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न बस्तियों के निवासियों द्वारा  काबीना मंत्री गणेश जोशी के आवास पहुंचकर उनका फुलमालाओं से स्वागत किया और मिठाई खिलाकर धन्यवाद प्रकट किया। बस्तिवासियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का विशेष तौर पर अभिनन्दन किया।

ये भी पढ़ें:   सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बिरसनी के उच्चीकरण किये जाने पर क्षेत्रवासियों एवं विद्यालय परिवार ने विधायक सहदेव पुंडीर का आभार व्यक्त किया

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस दीवाली के तौहफे के तौर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपको यह अमूल्य सौगात दी है। मंत्री जोशी ने मुख्यमंत्री धामी का धन्यवाद प्रकट करते हुए सभी बस्तिवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने लगातार तीसरी बार बस्तियों को बचाने के लिए अध्यादेश लाया और उसकी अवधि बढ़ाई।

मंत्री जोशी ने भावुक होते हुए कहा कि कैसे गरीब व्यक्ति अपना घर बनाता है और अपना जीवन यापन करता है, उस दर्द को मैं भली-भॉति महसूस करता हॅू।
काबीना मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह ऐतिहासिक फैसला दीपावली पर धामी सरकार की तरफ से बस्तीवासियों को एक तोहफा है।

ये भी पढ़ें:   कैंट विधायक सविता कपूर द्वारा हरबंस कपूर राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज, कौलागढ़ में इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन किया गया

उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश के अंदर 543 से अधिक जो मलिन बस्तियां है और देहरादून के 129 बस्तियां हैं। यह सभी बस्तीवासी इससे लाभान्वित होंगे। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस की सच्चाई भी सामने आ गई है क्योंकि भाजपा सरकार द्वारा तीसरी बार अध्यादेश लाकर विनियमितिकरण की तरफ कार्य किया है। उन्होंने कहा कि बस्तियों को बचाने का काम अगर किसी ने किया है, तो भारतीय जनता पार्टी ने किया है। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जो यह ऐतिहासिक फैसला लिया है, वह कांग्रेसियों के मुंह पर तमाचा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा मालिन बस्तियों की राजनीति करने की बात करती है। उन्होंने कहा कि मलिन बस्तियों का विश्वास बीजेपी पर है और भाजपा हमेशा मलिन बस्तीवासियों के साथ है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार के साथ ही समस्त कैबिनेट का आभार भी जताया।

ये भी पढ़ें:   सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बिरसनी के उच्चीकरण किये जाने पर क्षेत्रवासियों एवं विद्यालय परिवार ने विधायक सहदेव पुंडीर का आभार व्यक्त किया

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *