Headlines

राष्ट्रीय खेलों को लेकर मुख्यमंत्री की पहल सोशल मीडिया अकाउंट्स की DP पर राष्ट्रीय खेलों का लोगो लगाए जाने का मुख्यमंत्री ने किया आग्रह

देहरादून

राष्ट्रीय खेलों को लेकर मुख्यमंत्री की पहल

सोशल मीडिया अकाउंट्स की DP पर राष्ट्रीय खेलों का लोगो लगाए जाने का मुख्यमंत्री ने किया आग्रह

*राज्य की जनता सामूहिक तौर पर सभी खिलाड़ियों का करेगी स्वागत।*

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड को राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी करने का जो गौरव प्राप्त हुआ है, वो ऐतिहासिक है।

आगामी राष्ट्रीय खलों में देशभर के विभिन्न राज्यों से लगभग 10,000 खिलाड़ी देवभूमि आ रहे हैं।

उन्होंने जनता से निवेदन करते हुए कहा कि हमारी ‘अतिथि देवो भवः’ की संस्कृति का पालन करते हुए, सभी खिलाड़ियों का गर्मजोशी से स्वागत करना है।

उनके उत्साहवर्धन हेतु अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स की DP पर राष्ट्रीय खेलों का लोगो लगाना है।

ये भी पढ़ें:   आबकारी विभाग देहरादून की टीम द्वारा रायपुर क्षेत्र में की गई छापेमारी रेस्टोरेंट की तलाशी लेने पर 104 पाउच माल्टा देशी शराब एवं 61 पव्वे अंग्रेजी शराब बरामद हुए

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की जनता सामूहिक तौर पर सभी खिलाड़ियों का स्वागत करेगी।

सभी ने मिलकर आगामी राष्ट्रीय खेलों को विशेष और ऐतिहासिक बनाना है।

हमारा यह कर्तव्य है कि देवभूमि आ रहे खिलाड़ी, हमारे राज्य से बेहतर यादें और अनुभव लेकर जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *