Headlines

रानीपोखरी क्षेत्र में हुई मोबाइल लूट की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा महंगे शौकों को पूरा करने की चाह ले पहुँची सलाखों के पीछे

देहरादून

महंगे शौकों को पूरा करने की चाह ले पहुँची सलाखों के पीछे

रानीपोखरी क्षेत्र में हुई मोबाइल लूट की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा*

*घटना में शामिल एक अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार*

*अभियुक्त द्वारा घटना से पूर्व वादी का पीछा कर चोरी छिपे पहले उसके मोबाइल से यूपीआई पिन के ली थी जानकारी*

*यूपीआई पिन की जानकारी होने के बाद अभियुक्त द्वारा दिया गया था मोबाइल लूट की घटना को अंजाम*

*घटना के बाद अभियुक्त द्वारा वादी के मोबाइल का इस्तेमाल कर उसके खाते से निकाल ली थी 2 लाख 41 हज़ार रुपए

*उक्त पैसों से अपने महंगे शौकों को पूरा करते हुए अभियुक्त ने अपने लिए खरीदी थी केटीएम बाइक और महंगे कपड़े

*पुलिस द्वारा अभियुक्त के कब्जे से घटना में लूटा गया मोबाइल तथा वादी के पैसों से खरीदी गई केटीएम बाइक करी बरामद

ये भी पढ़ें:   उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर राज्य के लिए अपना योगदान देने वाले महानुभावों को किया जाएगा उत्तराखंड गौरव सम्मान पुरस्कार-2026 से सम्मानित

 

18जनवरी को थाना रानीपोखरी पर वादी गोपाल सिंह पुत्र मंगल सिंह निवासी कमेडी कोतवाली बागेश्वर द्वारा एक प्रार्थना पत्र अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके हाथ से मोबाइल फ़ोन छीनने तथा मोबाइल फ़ोन का इस्तेमाल कर उनके खाते से 2 लाख 41 हजार 142 रुपये निकाल लेने के सम्बन्ध में थाना रानीपोखरी पर दिया गया। प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना रानीपोखरी पर मु0अ0सं0 – 08/2025 धारा 304(2)/314 /317(2) BNS पंजीकृत किया गया।

घटना के अनावरण तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा दिये गए निर्देशों पर थाना रानीपोखरी पर पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा घटनास्थल व उसके आसपास के सीसीटीवी कैमरो की फुटेजो का अवलोकन करते हुए घटना में शामिल संधिक्त व्यक्ति का हुलिया प्राप्त किया गया तथा प्राप्त हुलिए से मुखबिर तंत्र को अवगत कराते हुए अभियुक्त के संबंध में जानकारी एकत्रित की गई तो घटना में विशाल नाम के युवक की संलिप्तता प्रकाश में आई। जिस पर दिनांक 18.01.2025 को रानीपोखरी पुलिस द्वारा घटना में शामिल अभियुक्त विशाल पुत्र यशपाल को मुखबिर की सूचना पर नागाघेर रानीपोखरी से गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से घटना में लूटा गया वादी का मोबाइल तथा उसके खाते से निकाले गए पैसों से खरीदी गई केटीएम बाइक बरामद हुई।

ये भी पढ़ें:   सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज में धरोहर-2026' का भव्य समापन, वरुण जैन की परफॉर्मेंस पर झूमे छात्र

पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि रानी पोखरी चौक के पास घूमते समय उसकी नजर एक युवक पर पड़ी थी, जो बाहर से आया प्रतीत हो रहा था। उक्त युवक का पीछा करते हुए वह एक रेस्टोरेंट में गया, जहां खाना खाने के बाद उक्त युवक द्वारा अपने मोबाइल से यूपीआई के माध्यम से पेमेंट किया गया, इस दौरान अभियुक्त द्वारा उसके मोबाइल से यूपीआई का पिन देख लिया तथा रानी पोखरी चौक के पास उक्त युवक के हाथ से मोबाइल छीन कर भाग गया। अभियुक्त द्वारा युवक के मोबाइल का इस्तेमाल करते हुए उसके खाते से लगभग 2 लाख 41 हज़ार की धनराशि निकल ली। उक्त पैसों में से कुछ पैसे अभियुक्त द्वारा अपने घर की मरम्मत में खर्च कर दिए तथा बाकी पैसे को अपने महंगे शौकों को पूरा करने के लिए खर्च कर दिया। अभियुक्त द्वारा वादी के खाते से निकाली गई रकम से अपने लिए एक केटीएम बाइक और महंगे कपड़े खरीदे थे तथा बाकी पैसों को अपनी गर्लफ्रैंड को घुमाने तथा अपने नशे के शौक को पूरा करने में खर्च कर दिए।

ये भी पढ़ें:   उत्तराखंड पुलिस को मिला राष्ट्रपति निशान, अमित शाह बोले- यह पूरे प्रदेश के लिए गौरव का क्षण

विशाल पुत्र यशपाल निवासी रानीपोखरी ग्राण्ट, थाना रानीपोखरी, देहरादून, उम्र 19 वर्ष।

*बरामदगी का विवरण :-*

1- KTM मो0सा0 स0 UK07DV-6387
2- घटना में लूटा गया मोबाईल फोन NARZO कम्पनी

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *