Headlines

UCC नियमावली को मंजूरी उत्तराखंड जल्द ही देश का पहला राज्य समान नागरिक संहिता लागू करने को लेकर बनने जा रहा है

देहरादून

UCC नियमावली को मंजूरी उत्तराखंड जल्द ही देश का पहला राज्य समान नागरिक संहिता लागू करने को लेकर बनने जा रहा है

समान नागरिक संहिता को लेकर जो नियमावली बनाई गई है उसे प्रदेश सरकार ने मंजूरी दे दी है

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में समान नागरिक संहिता को लेकर बनाई गई नियमावली को मंजूरी दी गई है वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को कैबिनेट के द्वारा समान नागरिक संहिता लागू करने की तिथि को लेकर अधिकृत किया गया है यानी की समान नागरिक संहिता किस दिन से उत्तराखंड में लागू होगी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तिथि को तय करेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कैबिनेट बैठक के बाद जानकारी दी है कि उत्तराखंड पहला राज्य बनने जा रहा है जो समान नागरिक संहिता को लागू करने वाला है कैबिनेट बैठक में समान नागरिक संहिता की नियमावली को मंजूरी दे दी गई है।

ये भी पढ़ें:   राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खरीदा बिच्छू घास (नेटल फाइबर) से बना वस्त्र

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *