Headlines

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने रानीखेत और सोमेश्वर विधानसभा में एक मिनी स्टेडियम और दो सड़कों के निर्माण का शुभारंभ किया।

रानीखेत

 कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने रानीखेत और सोमेश्वर विधानसभा में एक मिनी स्टेडियम और दो सड़कों के निर्माण का शुभारंभ किया।

इस मौके पर खेल मंत्री ने कहा कि वह इतनी खेल सुविधाएं जुटाना चाहती हैं जिससे प्रदेश में घर-घर में खिलाड़ी तैयार हो सके।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सिलोर महादेव की भूमि पर राजकीय इंटर कॉलेज में प्रस्तावित मिनी स्टेडियम के लिए स्थानीय लोगों और युवाओं को शुभकामनाएं दी और उनसे संवाद किया। इस मौके पर मौजूद स्कूली बच्चों और अभिभावको से खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि यह मिनी स्टेडियम बनने के बाद सिलोर महादेव की भूमि पर घर-घर से खिलाड़ी निकालना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने खिलाड़ियों के भविष्य को स्वर्णिम बनाने की सारी तैयारी पहले ही कर दी है। खेल मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि पहले पर्वतीय क्षेत्रों में आम लोगों की तरफ से जिस तरह सड़क, स्कूल और अस्पताल बनाने की मांग की जाती थी अब उसी तरह युवा जगह-जगह स्टेडियम बनाने की मांग कर रहे हैं। खेलों की प्रति ऐसी जागरूकता निश्चित रूप से देवभूमि को खेल भूमि बनाने का मार्ग प्रशस्त करेगी।

ये भी पढ़ें:   उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यमकेश्वर इंटर कॉलेज के नवनिर्मित दो मंजिला भवन का किया उद्घाटन

कैबिनेट मंत्री ने अल्मोड़ा के विधान सभा क्षेत्र सोमेश्वर के विकास खण्ड ताड़ीखेत में द्वारसों से काकडीघाट मोटर मार्ग (अल्मियाकाण्डे से देहोली प्रभाग) में सड़क के डामरीकरण और मेन्टेनन्स कार्य शुभारम्भ किया, करीब 18.025 किमी लंबी इस सडक पर इस काम में 403.19 लाख की लागत आएगी। इसके साथ ही कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने काकड़ीघाट से शीतलाखेत मोटर मार्ग (सुनियाकोट मटीला प्रभाग) में पुनः निर्माण एवं सुधारीकरण का कार्य का भी शुभारम्भ किया। 15.410 कि.मी. लंबी सडक की स्वीकृत लागत 321.81 लाख है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *