Headlines

विधायक तिलकराज बेहड़ ने विद्युत विभाग से छीन कर स्मार्ट मीटर सड़क पर तोड़ दिए

किच्छा

विधायक तिलकराज बेहड़ ने शंकर फार्म में स्मार्ट मीटर लगाने गयी विद्युत विभाग की टीम का जमकर विरोध किया।

विधायक ने विद्युत विभाग से छीन कर स्मार्ट मीटर सड़क पर तोड़ दिए।

इस दौरान उनकी विद्युत विभाग की टीम से जमकर नोंक झोंक हुई। विद्युत विभाग की टीम शंकर फार्म में स्मार्ट मीटर लगाने के लिए गयी थी। गांव वालों ने स्मार्ट मीटर का विरोध करते हुए विधायक तिलकराज बेहड़ को फोन के दिया। सूचना मिलते ही विधायक तिलकराज बेहड़ कांग्रेसियो के साथ शंकर फार्म पहुंच गए। विधायक ने विद्युत विभाग की कार्यवाही का विरोध करते हुए दर्जन भर स्मार्ट छीन कर सड़क पर फेंक कर तोड़ दिए। इस दौरान विधायक ने विद्युत कर्मियों को खरी खोटी सुनाई। विधायक का रौद्र रूप देख कर विद्युत कर्मी स्मार्ट मीटर की कार्यवाही को स्थगित कर मौके से निकल गए। विधायक ने कहा कि जो उपभोक्ता अपनी मर्जी से स्मार्ट मीटर लगाना चाहता है वह उसका विरोध नही करंगे। लेकिन जो लोग अगला स्मार्ट मीटर नही लगाना चाहते वहाँ किसी भी कीमत पर ना लगने दिया जाएगा। इसके लिए वह जेल जाने को तैयार है।

ये भी पढ़ें:   जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार—मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में सुशासन की सशक्त मिसाल

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *