चमोली
सीमांत जनपद चमोली में वनाअग्नि की रोकथाम के लिए वन विभाग द्वारा पांच मास्टर क्रू तथा 106 क्रू स्टेशन स्थापित किए गए हैं ।
जिन में 340 फायर वाचर की तैनाती की गई है । वहीं दूसरी और वन विभाग के द्वारा लगातार आमजन को वनगनी के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
जिले में वन विभाग के चार डिविजन बद्रीनाथ,केदारनाथ, नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क व अलकनंदा भूमि संरक्षण वन प्रभाग कार्यरत हैं । जिनके द्वारा बना अग्नि को रोकने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं । जिले में 106 क्रू स्टेशन सहित मुख्यालय व चारों डिविजनों में एक-एक मास्टर क्रू स्टेशन बनाया स्थापित किया गया है। इन क्रू स्टेशनों पर 340 फायर वाचर की तैनाती की गई है । जबकि 350 वन कर्मियों को भी वन अग्नि रोकथाम के लिए लगाया गया है । जिले में इस बार अब तक इस फायर सीजन में 9 आग लगने की घटनाएं हो चुकी है । जंगल में आग लगाने के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भी भेज दिया गया है ।
बद्रीनाथ वन प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी व नोडल सर्वेश दुबे ने बताया कि बीते दिन पोखरी मार्ग पर लगी आग पर काबू पा लिया गया है । रात 1:30 बजे तक वन कर्मियों को आग बुझाने में मशक्कत करनी पड़ी। उन्होंने कहा कि वन अग्नि को रोकने के लिए जनपद में पांच मास्टर व 106 क्रू स्टेशन बनाए गए हैं ।जिनमें 05 से 07 वन कर्मियों एवं 340 फायर वाचरों की तैनाती की गई है। वहीं जनपद में अब तक 09 वनाग्नि की घटनाएं हुई हैं। आग लगाने पर एक को गिरफ्तार कर जेल भी भेज दिया गया है।
