Headlines

सीएम पुष्कर धामी ने की कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में सफारी,टाइगर और हाथी के भी किए दीदार

रामनगर – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सुबह जिम कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में सफारी की और पर्यटकों के साथ बातचीत भी की, इस दौरान सीएम धामी को टाइगर के दीदार भी हुए।

कल देर रात्रि रामनगर पहुंचे सीएम धामी ने सुबह सुबह कॉर्बेट पार्क झिरना फॉरेस्ट रेंज में सफारी करने पहुंचे, गेट पर ही खड़े पर्यटकों का अभिवादन स्वीकार किया और पार्क के अंदर जाते हुए ही उन्हें हिरन का पीछा करते टाइगर का दृश्य देख रोमांचित हुए, वहां खड़े पर्यटक भी अपने बीच सफारी वाइल्ड लाइफ ड्रेस पहने सीएम धामी को देख हैरान हो गए, बिना किसी सुरक्षा तंत्र के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने यहां भी पर्यटकों के साथ टाइगर पर्यटन की चर्चा की।

ये भी पढ़ें:   सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज में धरोहर-2026' का भव्य समापन, वरुण जैन की परफॉर्मेंस पर झूमे छात्र

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने झिरना विश्राम गृह में अल्प विश्राम किया और गश्त करने वाले फॉरेस्ट कर्मियों के साथ चाय पी । सीएम धामी ने सुरक्षा निगरानी के लिए ड्यूटी करने वाले हाथियो को भोजन भी खिलाया।

सीएम धामी ने कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक डा धीरज पांडेय के साथ कॉर्बेट टाइगर प्रशासनिक प्रबंध के विषय में भी जानकारी हासिल की और खास तौर पर कॉर्बेट से लगे गांवों के बारे चिंता करते हुए वहां सामुदायिक रोजगार शुरू करने और उनके उत्पादों की मार्केटिंग करने के लिए भी कहा।

सीएम धामी ने फॉरेस्ट के अधिकारियों डीएफओ तराई पश्चिम प्रकाश आर्य, रामनगर फॉरेस्ट डिविजन के दिगांत नायक , मुख्यमंत्री के विशेष सचिव डा पराग धकाते के साथ प्रशासनिक चर्चा की और अतिक्रमण मामले की समीक्षा की।

ये भी पढ़ें:   उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर राज्य के लिए अपना योगदान देने वाले महानुभावों को किया जाएगा उत्तराखंड गौरव सम्मान पुरस्कार-2026 से सम्मानित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *