Headlines

उत्तराखण्ड के अप्रवासियों के लिए सरकार ने की अप्रवासी सेल गठित,मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लंदन में की गई थी अप्रवासी सेल की घोषणा

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा बीते माह लंदन में देश से बाहर रह रहे उत्तराखण्ड के अप्रवासियों हेतु “अप्रवासी सेल” गठित करने की घोषणा संबंधी शासनादेश जारी कर दिया गया है। मुख्यमंत्री धामी द्वारा बीते 25 सितम्बर को लंदन में आयोजित रोड शो से पूर्व अप्रवासी सम्मेलन में यह घोषणा की गई थी। मुख्यमंत्री धामी की प्राथमिकता के अनुरूप एक माह से भी कम समय में शासनादेश जारी कर दिया गया है।

उत्तराखण्ड में अप्रवासी उत्तराखण्डियों के लिए विशेष सेल में एडीजी पुलिस अभिनव कुमार, आर मीनाक्षी सुन्दरम्, सचिव, नियोजन विभाग, शैलेश बगौली, सचिव, सूचना प्रौद्योगिकी विभाग समन्वयक,विनय शंकर पाण्डेय, सचिव, औद्योगिक विकास विभाग एवं सुधीर नौटियाल, से.नि. निदेशक, उद्योग को इस अप्रवासी सेल में शामिल किया गया है। सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने बताया कि इस सेल का मुख्य उद्देश्य विदेश या राज्य से बाहर निवास कर रहे में रह रहे अप्रवासी उत्तराखंडियों से समन्वय स्थापित करते हुए उनकी सहायता करना है। इसके साथ ही प्रदेश के विकास में भी सुझाव एवं सहयोग लिया जायेगा ।

ये भी पढ़ें:   उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर राज्य के लिए अपना योगदान देने वाले महानुभावों को किया जाएगा उत्तराखंड गौरव सम्मान पुरस्कार-2026 से सम्मानित

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *