Headlines

गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने गढ़वाल की रेल मांगों को लेकर केंद्रीय रेल मंत्री को सौंपा ज्ञापन

दिल्ली

अनिल बलूनी ने गढ़वाल की रेल मांगों को लेकर केंद्रीय रेल मंत्री को सौंपा ज्ञापन*

*गढ़वाल को रेल की सौगात: अनिल बलूनी की पहल पर केंद्रीय रेल मंत्री ने दिया आश्वासन*

*अनिल बलूनी के ज्ञापन पर केंद्र का सकारात्मक रुख, गढ़वाल को मिलेगा बेहतर रेल संपर्क*

सांसद अनिल बलूनी द्वारा सौंपे ज्ञापन में मुख्य रूप से कोटद्वार एक्सप्रेस (14089/14090) को जयपुर तक विस्तारित करने,

रामनगर से देहरादून तक नई रेल सेवा प्रारंभ करने,

उत्तराखंड संपर्क क्रांति एक्सप्रेस (15035/15036) का पौरुमदारा स्टेशन पर ठहराव सुनिश्चित करने जैसी महत्वपूर्ण मांगें सम्मिलित हैं।

गढ़वाल सांसद ने बताया कि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रस्तुत सभी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए शीघ्रातिशीघ्र आवश्यक कार्यवाही किए जाने का आश्वासन दिया।

ये भी पढ़ें:   विकासनगर हिंसक घटना में बड़ा एक्शन, 12 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड जैसे पर्वतीय राज्य में रेल संपर्क का विस्तार क्षेत्रीय विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है।

सांसद अनिल बलूनी ने विश्वास जताया की इन सभी प्रस्तावित रेल परियोजनाओं के सफल क्रियान्वयन से गढ़वाल क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर, सुगम एवं सुलभ रेल सेवाएं उपलब्ध होंगी।

इससे पर्यटन, व्यापार एवं रोजगार के अवसरों को भी बढ़ावा मिलेगा, जिससे क्षेत्र के समग्र विकास को नई दिशा एवं गति प्राप्त होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *