Headlines

9 महीने 14 दिन की हार्ड ट्रेनिंग के बाद उत्तराखंड पुलिस का हिस्सा बने 171 जवान

देहरादून

उत्तराखंड पुलिस का हिस्सा बने 171 जवान।

एसडीआरएफ मुख्यालय जोली ग्रांट में 9 महीने 14 दिन की हार्ड ट्रेनिंग के बाद आज दीक्षांत समारोह समारोह हुआ आयोजित ।

रविवार को  एसoडीoआरoएफ वाहिनी जॉलीग्रांट में रिक्रूट आरक्षी (नागरिक पुलिस) वर्ष 2024 के दीक्षांत परेड समारोह में सभी नागरिक पुलिस का हिस्सा बने रिक्रूट जवानों को अपर पुलिस महानिदेशक प्रशासन अमित सिन्हा ने दिलाई कर्तव्य निष्ठा की शपथ।

इस अवसर पर एसडीआरएफ महानिरीक्षक रिद्धिम अग्रवाल और एसडीआरएफ मुख्यालय जोली ग्रांट के सेना नायक मणिकांत मिश्रा के साथ तमाम अधिकारी और नव नियुक्त नागरिक पुलिस जवानों के परिजन मौजूद थे।
इस अवसर पर नव नियुक्त नागरिक पुलिस के जवानों ने और उनके परिजनों में खुशी जाहिर करते हुए कहा कि अब उनकी चुनौती और ज्यादा बढ़ गई है।

ये भी पढ़ें:   प्रधानमंत्री मोदी ने किया ‘नशा मुक्त युवा, विकसित भारत’ अभियान का शुभारंभ, सीआईएमएस कालेज के 250 युवाओं को मिला उत्तराखंड से लाइव जुड़ने का मौका

और लोगों में पुलिस की छवि को बदलने का प्रयास करते हुए सेवा भाव से कार्य करेंगे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *