Headlines

केदारनाथ धाम में लगातार हो रही बारिश के बीच पवित्र श्रावण माह के पहले सोमवार को  11 वें ज्योर्तिलिंग बाबा केदारनाथ के दर पर प्रातःकाल से श्रद्धालुओं का हुजूम देखने को मिला

रुद्रप्रयाग

रुद्रप्रयाग के हर क्षेत्र में निरन्तर बारिश हो रही है

लगातार हो रही बारिश के बीच पवित्र श्रावण माह के पहले सोमवार को  11 वें ज्योर्तिलिंग बाबा केदारनाथ के दर पर प्रातःकाल से श्रद्धालुओं का हुजूम लगा हुआ है।

बाबा के जयकारों के बीच श्रद्धालुगणों द्वारा आराध्य भोले शंकर को जल चढ़ाया जा रहा है।

बाबा केदार के दर पर पहुंचे श्रद्धालुओं द्वारा केदारपुरी में प्रशासन व पुलिस की सुरक्षा व्यवस्थाओं के प्रति आभार प्रकट किया जा रहा है।

मानसूनी बारिश के चलते वर्तमान समय में श्री केदारनाथ धाम पहुंच रहे श्रद्धालुओं की संख्या में कुछ कमी जरूर आयी है,

ये भी पढ़ें:   सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुण्डीर ने धर्मावाला में इंटरलॉकिंग टाइल सड़क का किया लोकार्पण

परन्तु जो भी श्रद्धालु बाबा के दर पर पहुंच रहे हैं, उनके जोश में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आयी है,

इस वर्ष की श्री केदारनाथ धाम यात्रा में कपाट खुलने की तिथि दिनांक 10 मई 2024 से आज तक 10,62,596 श्रद्धालु श्री केदारनाथ धाम पहुंच चुके हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *