Headlines

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस की तैयारियों के संबंध में सैनिक कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की।

देहरादून

शौर्य दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में सैनिक कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी  ।

देहरादून 22 जुलाई। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज कैंप कार्यालय में आगामी 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस (शौर्य दिवस) की तैयारियों के संबंध में सैनिक कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की।

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कारगिल विजय दिवस (शौर्य दिवस) के अवसर पर आयोजित होने वाले प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम से संबंधित सभी आवश्यक तैयारियां तय समय पर पूर्ण करने के अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

ये भी पढ़ें:   सीएम धामी ने उत्तराखण्ड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 और GEP की तकनीकी रिपोर्ट का किया विमोचन

सैनिक कल्याण मंत्री ने प्रदेश के प्रत्येक जनपद में शौर्य दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को उत्साह और सम्मान के साथ मनाने हेतु अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून के गांधी पार्क में आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम की सभी तैयारिया सुव्यवस्थित ढंग से कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

कारगिल विजय दिवस के दिन कारगिल में शहीद हुए जवानों के परिजनों वीरांगनाओं और वीर माताओं को सम्मानित किया जाएगा।

कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। इस दौरान सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सैनिक कल्याण विभाग के अधिकारियों को सैन्य धाम की कॉपी बुक तैयार करने के भी निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें:   एसएसपी दून की सख्ती से भू-माफियाओं पर नकेल देहरादून पुलिस ने 85 लाख रुपये से अधिक की भूमि धोखाधड़ी के आरोपी को किया गिरफ्तार

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *