Headlines

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किया “महिला सम्मेलन” का शुभारंभ, महिलाओं को बताया आत्मनिर्भर भारत की शक्ति

 

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किया “महिला सम्मेलन” का शुभारंभ, महिलाओं को बताया आत्मनिर्भर भारत की शक्ति

राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती पर कोटद्वार में “आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान” के तहत महिला सम्मेलन आयोजित हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण, राज्य मंत्री  मधु भट्ट और जिला अध्यक्ष राज गौरव नौटियाल ने दीप प्रज्वलित कर किया।

अपने संबोधन में ऋतु खण्डूडी भूषण ने वीर नारियों के योगदान को नमन करते हुए कहा कि “उत्तराखंड की महिलाएं त्याग, संघर्ष और नेतृत्व की प्रतीक हैं।” उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए शुरू की गई योजनाओं की सराहना की।

ये भी पढ़ें:   आबकारी आयुक्त देहरादून के निर्देश पर अवैध शराब के खिलाफ चल रहा अभियान

राज्य मंत्री मधु भट्ट ने कहा कि 2014 के बाद महिलाओं की राष्ट्रीय भागीदारी तेजी से बढ़ी है और वे आत्मनिर्भर भारत की पहचान बन चुकी हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *