देहरादून
देर रात से हो रही तेज बारिश में नंदा की चौकी का नया पुल क्षतिग्रस्त, यातायात डायवर्ट
टॉस नदी के तेज बहाव से पुल को नुकसान, लोगों ने निर्माण गुणवत्ता पर उठाए सवाल
देर रात से हो रही भारी बारिश के बीच टॉस नदी में आए तेज बहाव से प्रेमनगर क्षेत्र के नंदा की चौकी स्थित नया पुल क्षतिग्रस्त हो गया। एहतियातन पुल पर यातायात रोकते हुए वाहनों को झाझरा मार्ग से डायवर्ट किया गया है। पुल क्षतिग्रस्त होने से देहरादून-विकासनगर मार्ग पर आवागमन प्रभावित हुआ है और लोगों को वैकल्पिक रास्तों का सहारा लेना पड़ रहा है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए पूरे मामले की जांच और जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
