Headlines

मसूरी विधानसभा में आयोजित हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत तिरंगा यात्रा में सम्मिलित हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट एवं कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

देहरादून

सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देशव्यापी अभियान हर घर तिरंगा के अंतर्गत भव्य तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया।

इस तिरंगा यात्रा को भारतीय जनता पार्टी मसूरी विधानसभा आयोजित किया गया, जो देहरादून के किशनपुर डाईवर्जन से प्रारंभ होकर दिलाराम चौक होते हुए हाथीबड़कला में संपन्न हुई। इस तिरंगा यात्रा में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सैंकड़ों की संख्या में युवाओं, स्थानीय लोगों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते भारत माता की जय नारों के साथ सभी देश भक्ति से ओतप्रोत नजर आए।

इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आव्हान पर पूरे देश के साथ ही राज्यभर में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और सभी प्रदेशवासियों से अपने अपने घरों में तिरंगा लगाने की अपील भी की।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सभी से अपील करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आव्हान हर घर तिरंगा अभियान में शामिल होकर स्वतंत्रता का उत्सव मनाने के साथ उन तमाम अमर बलिदानियों को नमन करें। जिन्होंने देश की आजादी, स्वतंत्रता और सम्मान के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर किया है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि तिरंगा भारत को एक सूत्र में बांधने का काम करता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आव्हान पर विगत तीन वर्षाे से यह राष्ट्रव्यापी अभियान में बड़े जोर शोर से चल रहा है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि आज की इस तिरंगा यात्रा में बच्चे,युवा और मातृशक्ति ने अपनी सहभागिता निभाई है। यह इस बात का प्रतीक है, कि तिरंगे का सम्मान हर भारतवासी करता है। उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारा आन बान और सम्मान का प्रतीक है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आमजन से हर घर तिरंगा अभियान में अपनी सहभागिता निभाने तथा अपने घरों में तिरंगा फहराने की अपील करते हुए तिरंगे का सम्मान का भी विशेष ध्यान रखने की बात कही ।

ये भी पढ़ें:   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर 4 जुलाई से फिर शुरु होगा ‘जन जन की सरकार-जन जन के द्वार’ कार्यकम*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *