Headlines

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कैंप कार्यालय में आयोजित स्वागत और सम्मान समारोह में चंद्रोटी, गढ़ी, गुजराड़ा और सरोना की बहुउद्देशीय साधन सहकारी समितियों के नव-निर्वाचित सभापति, उपसभापति और सभी सदस्यों को पुष्पमाला पहनाकर कर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं।

Dehradun

मंत्री जोशी ने नव चुने गए पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि सहकारिता व्यवस्था ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और समितियों के माध्यम से किसानों, युवाओं एवं स्थानीय लोगों को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण योगदान मिलता है। इसके साथ कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि सरकार सहकारी समितियों को और अधिक सशक्त और सक्षम बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने सभी नव निर्वाचित सदस्यों को जिम्मेदारी भाव से कार्य करने और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का आह्वान किया। उन्होंने आशा व्यक्त की कि नई टीम सहयोग और पारदर्शिता के साथ कार्य करते हुए समितियों को मजबूती प्रदान करेग।  क्षेत्र के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएगी।

ये भी पढ़ें:   दिल्ली में सीएम धामी–नितिन गडकरी बैठक, सड़क नेटवर्क विस्तार पर बड़ा फैसला 7 हजार करोड़ की योजनाओं को मिली सहमति

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *