Headlines

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने केदारनाथ विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल के लिए माँगे वोट, ।

केदारनाथ

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने केदारनाथ विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल के लिए माँगे वोट, ।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने केदारनाथ विधानसभा के अन्तर्गत अगस्तमुनि मण्डल पहुँचकर नुक्कड़ सभाएँ और जनसंपर्क कर भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल के लिए प्रचार प्रसार किया ।

मंत्री रेखा आर्या ने हाट ग्रामसभा में निर्मलेश्वर महादेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ की पूजा उपासना कर अपना जनसंपर्क और नुक्कड़ सभाओं की शुरुआत की ।

आज मंत्री रेखा आर्या ने अगस्तमुनि नगर मण्डल के ग्रामसभा हाट,झटगण,गदनू , फलई और सिल्ला बामड़ गाँवों में नुक्कड़ सभाएँ और जनसंपर्क कर भाजपा प्रत्याशी
के लिए वोट करने की अपील की ।

ये भी पढ़ें:   सहसपुर विधानसभा क्षेत्र में विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने 30.78 लाख रुपये से अधिक के विकास कार्यों का किया शिलान्यास

मंत्री रेखा आर्या ने कहा भारतीय जनता पार्टी में मातृशक्ति को अहम जिम्मेदारी दी जाती है, पार्टी ने पूर्व में भी केदारनाथ विधानसभा में शैला रानी रावत को नेतृत्व का मौक़ा दिया था और उनके आकस्मिक जाने से फिर हमको चुनाव में जाना पड़ रहा है

हम पार्टी का धन्यवाद करते हैं कि उन्होंने फिर मातृशक्ति पर भरोसा जताते हुए बहन आशा नौटियाल को टिकट दिया है ।

मंत्री रेखा आर्या ने कहा जनता को नयी सरकार नहीं बनानी है बल्कि अपने जनप्रतिनिधि को जीताकर अपनी केदारनाथ विधानसभा का विधायक का चयन कर भारतीय जानता पार्टी की डबल इंजन की सरकार को मज़बूत कर केदारनाथ विधानसभा को चौमुखी विकास के साथ जोड़ने के लिए मतदान करना है ।
मंत्री रेखा आर्या ने जानता से संवाद करते हुए कहा हमको बाबा केदार के चरणों में आशा नौटियाल को भाजपा प्रत्याशी के रूप में जीता कर बाबा केदार को समर्पित करना है ।

ये भी पढ़ें:   एसएसपी दून की सटीक रणनीति से शातिर नकबजन गिरोह चढ़ा दून पुलिस के हत्थे

मंत्री रेखा आर्या ने कहा प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में आज समाज के आख़िरी पंक्ति में बैठे हर व्यक्ति के पास अपना घर,अपना शौचालय,गैस कनेक्शन,अपना बैंक खाता और आज गाँव गाँव सड़कों का जाल बिछ रहा है और यह हमारी सरकार की दूरदर्शी सोच और गरीब कल्याण की नीति का नतीजा है कि हमारे प्रदेश का नागरिक सशक्त और समृद्ध बन रहा है ।

जनसंपर्क के दौरान मंत्री रेखा आर्या ने जनता से संवाद कर जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुना और जल्द समस्याओं को निस्तारण का भरोसा मंत्री रेखा आर्या ने जानता को दिलाया है।

ये भी पढ़ें:   सेवा संकल्प अभियान के तहत सचिवालय में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल की अध्यक्षता में ‘सेवा सेतु, सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *