Headlines

विधायक जीना पर हुआ मुकदमा दर्ज चालक संघ की तहरीर पर हुई कार्रवाई ।

देहरादून

अब विधायक जीना पर हुआ मुकदमा दर्ज ।

चालक संघ की तहरीर पर हुई कार्रवाई ।

नगर आयुक्त से अभद्रता मामले में आइएएस संघ के तीखे विरोध के बाद अब मुकदमे में घिरे भाजपा विधायक ।

अल्मोड़ा जिले की सल्ट विधानसभा सीट से भाजपा विधायक महेश जीना को उनके तीखे और अमर्यादित शब्दों ने मुश्किल में डाल दिया है ।

नगर निगम वाहन चालक संघ के सचिव यशपाल सिंह की तहरीर पर शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया ।

देर रात यह मुकदमा आईपीसी की धारा 147, 186, 504 व 506 के तहत विधायक जीना समेत 05 के विरुद्ध दर्ज किया गया ।

ये भी पढ़ें:   आबकारी आयुक्त देहरादून के निर्देश पर अवैध शराब के खिलाफ चल रहा अभियान

इससे पहले बुधवार शाम को भारतीय प्रशासनिक सेवा संघ भाजपा विधायक महेश जीना के अमर्यादित व्यवहार की कड़ी  निंदा कर चुका है,

मंगलवार को भाजपा विधायक की अभद्रता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था,

नगर निगम देहरादून के नगर आयुक्त गौरव कुमार को उनके कार्यालय में धमकाने से नाराज नगर निगम कर्मचारियों ने बुधवार सुबह से ही कार्य बहिष्कार शुरू कर रखा है,

चौतरफा गरमाए इस मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंडलायुक्त गढ़वाल को जांच भी सौंप चुके हैं, जिसकी रिपोर्ट 15 दिन के भीतर तलब की गई है,

भारतीय प्रशासनिक सेवा संघ के अध्यक्ष  आनंद वर्धन और सचिव अरविंद सिंह ह्यांकी के कड़े पत्र से भी यह आभास होने लगा था कि विधायक जीना पर विधिक कार्रवाई तय है,

ये भी पढ़ें:   उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर राज्य के लिए अपना योगदान देने वाले महानुभावों को किया जाएगा उत्तराखंड गौरव सम्मान पुरस्कार-2026 से सम्मानित

लिहाजा, पुलिस ने नगर निगम वाहन चालक संघ की तहरीर पर देर रात मुकदमा दर्ज भी कर दिया,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *