Headlines

लोकसभा चुनाव के बाद जन समस्याओं को लेकर एक्टिव हुए मुख्यमंत्री धामी

देहरादून

उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बाद जन समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एक्टिव हो गए हैं। सीएम धामी ने विभिन्न क्षेत्रों में मतदान के बहिष्कार पर रिपोर्ट तलब की है। सीएम धामी ने लोगों की नाराजगी को गंभीरता से लिया है।

अब प्रमुख सचिव आरके सुधांशु सभी गांव की नाराजगी की वजह जानेंगे।
सीएम धामी ने स्थानीय लोगों की समस्या के प्रभावी समाधान करने के निर्देश दिए हैं।
आपको बता दें कि 35 से ज्यादा गांव, खत, मजरों के लोगों ने मत का बहिष्कार
किया था। इन गांवों में 13 हजार से ज्यादा वोटर रहते हैं। ज्यादातर गांव में सड़क न बनने के कारण लोगो ने मतदान का वहिष्कार किया था। कई क्षेत्रों में सड़क स्वीकृत होने के बावजूद निर्माण नहीं हो पाया और ज्ञापन, धरने, प्रदर्शन के बावजूद कार्यवाही न होने पर लोगों ने मतदा का बहिष्कार किया अब मामले का परीक्षण कर त्वरित कार्यवाही होगी।

ये भी पढ़ें:   उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर राज्य के लिए अपना योगदान देने वाले महानुभावों को किया जाएगा उत्तराखंड गौरव सम्मान पुरस्कार-2026 से सम्मानित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *