Headlines

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभागों के मुख्यालय पहुंचकर समीक्षा बैठक कर उत्तराखंड में एक नई परंपरा को शुरू किया है जिसकी सराहना धामी कैबिनेट के मंत्री भी कर रहे है।

देहरादून

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक नई परंपरा को विकास कार्यों को गति देने के लिए शुरू किया, जिसके तहत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विभागों के मुख्यालय पहुंचकर समीक्षा बैठक कर रहे हैं,पहले सूचना निदेशालय और उसके बाद जलागम मुख्यालय पहुंचकर सीएम धामी बड़ा संदेश देने का काम किया है,कि अब केवल विभागों की समीक्षा बैठक सचिवालय में ही नहीं होगी बल्कि मुख्यालय में पहुंचकर शासन के अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री बैठक करेंगे,उत्तराखंड में ऐसे पहली बार देखने को मिल रहा है जब मुख्यमंत्री,मुख्यसचिव की मौजूदगी में बड़े अफसरों के साथ किसी विभाग के मुख्यालय में पहुंचकर समीक्षा बैठक कर रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि मुख्य सेवक के नाते उन्होंने इस लिए ये पहल शुरू की है ताकि सभी विभागों के मुख्यालय भी एक्टिव होंगे,जिला, ब्लॉक,कार्यालय और निचले स्तर तक की इकाई को ऐक्टिव करना मुख्य उदेश्य है। साथ ही सभी विभागों को अपना भी महत्व समझ आएगा और,सभी विभागों को ये भी नही लगेगा कि उनका महत्व कम है।

ये भी पढ़ें:   कल खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट चारधाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह

सीएम धामी के बयान सुनकर समझा जा सकता है,कि आखिर विभाग के मुख्यालय पहुंचकर समीक्षा बैठक लेने के पीछे उनका क्या उद्देश्य है,लेकिन सीएम धामी के इस फैसले की कैबिनेट मंत्री भी सरहाना कर रहे है,कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल का कहना है कि यह एक बेहतर कदम मुख्यमंत्री ने उठाया है,सीएम धामी यूं तो विभाग वार समीक्षा करते है ही,लेकिन विभागों के मुख्यालय में पहुंचकर समीक्षा करने से और गति विभागों के काम मे भी देखने को मिलेगी।

कुल मिलाकर देखें तो मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभागों को एक्टिव करने को लेकर एक नया फॉर्मूला उठाते हुए विभागों के मुख्यालय में पहुंचकर समीक्षा बैठक करना शुरू कर दिया है,ऐसे में देखना यही होगा कि आखिरकार मुख्यमंत्री के इस फैसले से विभागों के कामों में कितनी तेजी देखने को मिलती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Collection MainWP WordFence MainWP WordPress SEO MainWP WP Compress Coupon Majang – Personal Portfolio Elementor Template Kit Majed – Business Consulting WordPress Theme Majesty – Restaurant WooCommerce WordPress Theme Majori – Minimal Fashion Store WordPress WooCommerce Theme Makao – Fashion Shop WordPress Theme Make Me Halloween – WordPress plugin Makeaholic – Beauty Cosmetics WordPress Theme