Headlines

पेपर लीक मामले पर सीएम धामी का बड़ा बयान – छात्रों की मांग पर होगी CBI जांच देखिए वीडियो

देहरादून

पेपर लीक मामले पर उत्तराखंड की सियासत और छात्रों का आंदोलन लगातार तेज़ है। इसी बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ा बयान दिया है।

सीएम धामी ने कहा – “यदि छात्र सीबीआई जांच चाहेंगे तो सीबीआई जांच भी कराएंगे।”

आप को बता दे  कि स्नातक स्तरीय परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर राजधानी देहरादून में छात्र बीते कई दिनों से धरने पर बैठे हुए हैं। इस आंदोलन को कांग्रेस समेत कई संगठन भी समर्थन दे चुके हैं।

सीएम के इस बयान को सरकार की गंभीरता और छात्रों के दबाव दोनों से जोड़कर देखा जा रहा है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि सरकार कब तक इस मामले को सीबीआई को सौंपने का फैसला करती है।

ये भी पढ़ें:   सीएम धामी ने उत्तराखण्ड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 और GEP की तकनीकी रिपोर्ट का किया विमोचन

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *