Headlines

दून पुलिस ने दीपावली/धनतेरस के अवसर पर देहरादून शहर में सप्लाई होने वाले 300 किलो ग्राम मिलावटी (सिंथेटिक) मावा सहित एक अभियुक्त को किया गिरफ़्तार।*

देहरादून

दून पुलिस को मिली बड़ी सफलता वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा आगामी धनतेरस/दीपावली के पावन पर्व पर त्योहारों के अवसर पर बाहरी राज्यों से जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सप्लाई होने वाले मिलावटी खाद्य पदार्थों की धरपकड हेतु कडे निर्देश निर्गत किये गये हैं।

उक्त निर्देशों के अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में मिलावटी खाद्य पदार्थों की सघन चैकिंग की जा रही है।

इसी क्रम में कोतवाली नगर पुलिस द्वारा रात्री चैकिंग के दौरान सिंघल मंडी तिराहे लक्खीबाग में वाहन संख्या: यू0के0-07-एई-2197 सिल्वर रंग की इंडिगो को रोककर उसकी तलाशी ली गई तो वाहन की डिग्गी से लगभग 300 किलो ग्राम मिलावटी (सिंथेटिक) मावा बरामद हुआ।

ये भी पढ़ें:   भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर उत्तराखंड राज्य में 1 जनवरी 2027 की अर्हता तिथि के आधार पर मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान शुरू हो गया है

फूड सेफ्टी ऑफिसर देहरादून को बुलाकर मावे का निरीक्षण एवं परिक्षण कराया गया तो फूड सेफ्टी ऑफिसर के द्वारा भी बरामद मावे को प्रथम दृष्टया सिंथेटिक बताया गया जिसके नमूना लेकर शेष सिंथेटिक मावे को नष्ट किया गया मौके पर पकड़े गए अभियुक्त अमित पुत्र धर्मवीर निवासी टनडेडा थाना काकरोली जिला मुजफ्फरनगर ने पूछताछ में बरामद मावे को रामपुरी मुजफ्फरनगर से लाकर अधिक दामों में दीपावली के शुभ अवसर पर देहरादून शहर की विभिन्न प्रतिष्ठित दुकानों एवं डेरियों पर सप्लाई करना बताया गया। अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली नगर पर धारा 274, 275 भारतीय न्याय संहिता 2023 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार किया गया।

ये भी पढ़ें:   भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर उत्तराखंड राज्य में 1 जनवरी 2027 की अर्हता तिथि के आधार पर मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान शुरू हो गया है

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *