Headlines

मुख्यमंत्री के सख्त निर्देशों के बाद सक्रिय हुई दून पुलिस को तिब्बती मार्केट के सामने हुए हत्याकांड में मिली बड़ी सफलता 

देहरादून,

मुख्यमंत्री के सख्त निर्देशों के बाद सक्रिय हुई दून पुलिस को तिब्बती मार्केट के सामने हुए हत्याकांड में मिली बड़ी सफलता

तड़के सुबह अलग-अलग थाना क्षेत्रों में मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने शूटर और उसके सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया। दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है।
एसएसपी देहरादून के निर्देश पर पूरे जनपद में नाकेबंदी और सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। रायपुर थाना क्षेत्र के लाडपुर जंगल में एक बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग की, जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर कॉरोनेशन अस्पताल भेजा गया। वहीं लालतप्पर चौकी क्षेत्र में स्कूटी सवार बदमाश ने पुलिस पर फायर किया, जवाबी मुठभेड़ में उसे भी गोली लगी और गिरफ्तार कर लिया गया।
दोनों के पास से दो देशी तमंचे और एक स्कूटी बरामद हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने तिब्बती मार्केट हत्याकांड को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। मामले में आगे की पूछताछ जारी है।

ये भी पढ़ें:   मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की 20.79 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *