Headlines

आदतन नशा तस्कर को दून पुलिस ने दिखाया जिले से बाहर का रास्ता

देहरादून

आदतन नशा तस्कर को दून पुलिस ने दिखाया जिले से बाहर का रास्ता

आगामी लोकसभा चुनावों के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर आपराधिक प्रवर्ति के लोगो के विरुद्ध जारी है दून पुलिस की कार्यवाही

मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त एक आदतन अपराधी को गुण्डा एक्ट के तहत दून पुलिस ने किया 06 माह के लिए जिला बदर ।

थाना सहसपुर लोकसभा चुनाव की दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने अपने थाना क्षेत्र में अपराधिक गतिविधियों/ मादक/ अवैध शराब की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध प्रभावी निरोधात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं,।

ये भी पढ़ें:   उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर राज्य के लिए अपना योगदान देने वाले महानुभावों को किया जाएगा उत्तराखंड गौरव सम्मान पुरस्कार-2026 से सम्मानित

जिसके क्रम में थाना सहसपुर पुलिस द्वारा पकार्रवाई करते हुए अभियुक्त वहीद पुत्र मौ0 हसन निवासी रामपुर थाना सहसपुर जनपद देहरादून, जो कि आदतन अपराधी है तथा जिसके विरुद्ध मादक पदार्थो की बिक्री एवं तस्करी सहित अन्य कई अभियोग पंजीकृत है, के सम्बन्ध में धारा 3(1)गुण्डा अधि0 के तहत रिपोर्ट तैयार कर जिलाधिकारी देहरादून को प्रेषित की गयी थी।

जिसमे जिलाधिकारी देहरादून द्वारा अभियुक्त वहीद उपरोक्त को 06 माह के लिए जिला बदर किये जाने के आदेश निर्गत किये गए है, जिनके अनुपालन में आज दिनाँक 06/04/2024 को अभियुक्त वहीद उपरोक्त को कुल्हाल चेक पोस्ट पर जनपद की सीमा के बाहर कर पोंटा साहिब हिमाचल प्रदेश में छोड़ा गया, तथा हिदायत दी गयी कि 06 माह की अवधि तक यदि अभियुक्त द्वारा जिले में प्रवेश किया जाता है तो उसके विरुद्ध गुण्डा अधि0 के तहत नियमानुसार विधिक कार्यवाही अमल में लाई जायेगी। उक्त कार्रवाई के दौरान हिमाचल प्रदेश पुलिस को अभियुक्त के आपराधिक इतिहास एवं जिला बदर किए जाने के संबंध में अवगत कराया गया।

ये भी पढ़ें:   सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज में धरोहर-2026' का भव्य समापन, वरुण जैन की परफॉर्मेंस पर झूमे छात्र


वहीद पुत्र मौ0 हसन निवासी रामपुर थाना सहसपुर, जनपद देहरादून, उम्र 27 वर्ष ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *