Headlines

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की सोशल मीडिया पोस्ट हुई वायरल,पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा अपने दिल्ली प्रवास के दौरान मिली अहम जानकारियां,

देहरादून

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की सोशल मीडिया पोस्ट हुई वायरल,

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा अपने दिल्ली प्रवास के दौरान मिली अहम जानकारियां,

उत्तराखंड के संदर्भ में कुछ चिंताजनक और अजीब-सी जानकारी मिली पूर्व मुख्यमंत्री को,

उत्तर प्रदेश से सेवानिवृत्त हुए एक अधिकारी ने बातचीत के दौरान बताया कि उत्तराखंड के भीतर उत्तर प्रदेश से लंगूर, बंदर और भालू पकड़कर जंगलों में छोड़े जा रहे हैं। ऐसे बंदर और लंगूरों के झुंड उत्तराखंड में दिखाई दे रहे हैं, जो सामान्य तौर पर वहाँ नहीं पाए जाते। इसी तरह भालू भी—भारी-भरकम, लंबे अथवा छोटे बालों वाले—ऐसे देखे जा रहे हैं, जो उत्तराखंड की प्राकृतिक प्रजाति से भिन्न प्रतीत होते हैं। उत्तराखंड में सामान्यतः छोटे कद के और घने बालों वाले भालू पाए जाते हैं, जो आजकल ग्रामीण अंचलों में आतंक का पर्याय बने हुए हैं।
मैं यह जानकारी इसलिए साझा कर रहा हूँ ताकि संबंधित लोग सतर्क होकर इस संभावना का आकलन कर सकें और भविष्य के लिए आवश्यक बचाव के उपाय किए जा सकें।

ये भी पढ़ें:   चमोली में आपदा का कहर: तमक के पास वैली ब्रिज बहा, नीती घाटी का जिला मुख्यालय से संपर्क कटा देखिए वीडियो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *