Headlines

Haldwani :  गौलापार में दृष्टिबाधित बच्ची से यौन शोषण मामले का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, जारी किए सख्त दिशा निर्देश

Uttarakhand

हल्द्वानी –  गौलापार में दृष्टिबाधित बच्ची के यौन शोषण मामले का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गंभीरतापूर्वक संज्ञान लिया है । साथ ही पूरे प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में संचालित आवासीय शैक्षणिक संस्थाओं के सघन निरीक्षण के निर्देश दिए हैं। जिसके क्रम में अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने समस्त जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है।

गौरतलब है कि दृष्टिबाधित बच्ची के यौन शोषण के आरोप में बीते शुक्रवार को पुलिस ने नेशनल एसोसिएशन फार द ब्लाइंड (NAB) नवादखेड़ा  गौलापार के महासचिव एवं संचालक श्याम धानक को गिरफ्तार किया था।

ये भी पढ़ें:   सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज में धरोहर-2026' का भव्य समापन, वरुण जैन की परफॉर्मेंस पर झूमे छात्र

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अमानवीय घटना का गम्भीरता से संज्ञान लेते हुए निर्देशित किया है कि प्रदेश में संचालित तमाम अन्य आवासीय संस्थाओं में तत्काल सघन निरीक्षण किया जाए । जिससे की इस प्रकार की दुखद घटना की पुनरावृत्ति न हो।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *