Headlines

महाशिवरात्रि पर भाजपा प्रवक्ता लक्ष्मी अग्रवाल ने श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण कर शिव मंदिर में विशेष पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख शांति और समृद्धि की मनोकामना

देहरादून

महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर देहरादून के सहसपुर में भाऊवाला के शिव मंदिर में बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश प्रवक्ता लक्ष्मी अग्रवाल ने सपरिवार श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण कर शिव मंदिर में विशेष पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख शांति और समृद्धि की मनोकामना की

आपको बता दें कि देहरादून द्रोण नगरी के रूप में भी जानी जाती है और देवभूमि के कोने-कोने में शिव का वास माना जाता है … ऐसे में महाशिवरात्रि का पर्व उत्तराखंड के लिए विशेष पावन सुअवसर हो जाता है जब लोग आस्था और श्रद्धा के साथ शिव मंदिरों में सुबह से ही लंबी-लंबी कतारों में पूजा अर्चना और जल बेलपत्र चढ़ाने के लिए पहुंचते हैं

ये भी पढ़ें:   सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ युवा शक्ति संवाद कार्यक्रम में की सहभागिता 

इसी कड़ी में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश प्रवक्ता लक्ष्मी अग्रवाल अपने पूरे परिवार के साथ शिव मंदिर पहुंची और उन्होंने लोगों को प्रसाद वितरण कर पुण्य अर्जित किया …. इस दौरान प्रदेश के वरिष्ठ समाजसेवी पीके अग्रवाल और उनके बेटे रुद्रांश अग्रवाल और बेटी श्रीजा अग्रवाल भी भक्त जनों को प्रसाद बताकर शिवा सेवा में भक्तिभाव में रमे नज़र आए ….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *