Headlines

सोमवार को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री भारत सरकार अमित शाह से दिल्ली में डीजीपी उत्तराखंड अभिनव कुमार द्वारा शिष्टाचार भेंट की गई

देहरादून

सोमवार को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री भारत सरकार अमित शाह से दिल्ली में डीजीपी उत्तराखंड अभिनव कुमार द्वारा शिष्टाचार भेंट की गई। गृह मंत्री ने उत्तराखंड में लोक सभा चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न कराने पर पुलिस महनिदेशक को बधाई दी। पुलिस महानिदेशक ने गृह मंत्रालय द्वारा चुनाव हेतु हर संभव सहायता उपलब्ध कराए जाने पर गृह मंत्री का आभार व्यक्त किया। इस दौरान गृह मंत्री द्वारा राज्य में बढ़ती हुई वनाग्नि की घटनाओं को रोकने हेतु राज्य पुलिस द्वारा और सक्रिय भूमिका निभाए जाने की आवश्यकता पर बल देते हुए डीजीपी को त्वरित कार्यवाही करने हेतू निर्देशित किया। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2019 में गृह मंत्री का पद संभालने के बाद कश्मीर में धारा 370 हटाए जानें के केंद्र सरकार के महत्वपूर्ण निर्णय को क्रियान्वित करने वाली उच्च स्तरीय टीम में डीजीपी अभिनव कुमार ने आईजी बीएसएफ कश्मीर के रूप में सक्रिय योगदान दिया था ।

ये भी पढ़ें:   सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज में धरोहर-2026' का भव्य समापन, वरुण जैन की परफॉर्मेंस पर झूमे छात्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *