Headlines

प्रधानमंत्री मोदी ने किया ‘नशा मुक्त युवा, विकसित भारत’ अभियान का शुभारंभ, सीआईएमएस कालेज के 250 युवाओं को मिला उत्तराखंड से लाइव जुड़ने का मौका

प्रधानमंत्री मोदी ने किया ‘नशा मुक्त युवा, विकसित भारत’ अभियान का शुभारंभ, सीआईएमएस कालेज के 250 युवाओं को मिला उत्तराखंड से लाइव जुड़ने का मौका

सजग इंडिया के 15 वर्ष के जन आंदोलन को मिली राष्ट्रीय पहचान – ललित जोशी

नशे के खिलाफ 100 सप्ताह का जनआंदोलन शुरू, देहरादून के सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी में युवाओं ने लिया नशामुक्त भारत का संकल्प

‘नशे के विरुद्ध सबसे बड़ी ताकत जागरूक युवा’—बंशीधर तिवारी; MY Bharat और सजग इंडिया मिलकर चलाएंगे 100 सप्ताह का अभियान

 

देहरादून

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जब देश ने विकसित भारत का लक्ष्य निर्धारित किया है, तब यह आवश्यक है कि देश का युवा तन और मन से स्वस्थ, आत्मविश्वास से भरपूर तथा ड्रग्स जैसी घातक आदतों से पूरी तरह दूर रहे। उन्होंने कहा, “हमें हर एक युवा को नशे के चंगुल में फंसने से बचाना है।”
प्रधानमंत्री ने कहा कि समाज का सहयोग, योग और ध्यान जैसी सकारात्मक जीवनशैली नशे के खिलाफ हमारे अंतर्मन को मजबूत बनाती है। उन्होंने कहा कि आज नशा छोड़ने के लिए पुनर्वास केंद्र (रीहैबिलिटेशन सेंटर) जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध हैं और जरूरत पड़ने पर उनका लाभ लेने में संकोच नहीं करना चाहिए।

ये भी पढ़ें:   केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में किशाऊ परियोजना पर छह राज्यों का ऐतिहासिक MoU

प्रधानमंत्री ने देशभर के कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के शिक्षकों से अपील करते हुए कहा कि वे नियमित पढ़ाई के साथ विद्यार्थियों को ड्रग्स के दुष्प्रभावों के प्रति भी जागरूक करें तथा अपने-अपने परिसर में नशे के खिलाफ जन आंदोलन खड़ा करें। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के छोटे-छोटे प्रयास भी बड़े परिणाम ला सकते हैं।
प्रधानमंत्री ने परिवारों से भी संवेदनशील अपील करते हुए कहा कि यदि कोई युवा नशे की गिरफ्त में आ जाए तो इसका अर्थ यह नहीं कि उसके जीवन के सभी रास्ते बंद हो गए हैं। ऐसे मामलों को सामाजिक प्रतिष्ठा के नाम पर छिपाने के बजाय समय पर चिकित्सकीय सहायता और विशेषज्ञों का सहयोग लेना चाहिए। उन्होंने परिवारों से बच्चों के साथ खुलकर संवाद स्थापित करने का भी आग्रह किया, ताकि वे नशे जैसी बुराई की ओर बढ़ने से पहले ही सही मार्गदर्शन प्राप्त कर सकें।
देहरादून स्थित सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में करीब 250 युवाओं ने प्रधानमंत्री का लाइव संबोधन देखा।

ये भी पढ़ें:   राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान में दिव्यांग बच्चों के साथ CM धामी ने मनाया जन्मदिन

कार्यक्रम में MY Bharat, सजग इंडिया तथा विभिन्न शिक्षण संस्थानों के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज एवं सजग इंडिया के अध्यक्ष एडवोकेट ललित मोहन जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा शुरू किया गया ‘नशा मुक्त युवा, विकसित भारत’ अभियान वर्षों से चल रहे जनजागरूकता प्रयासों को नई ऊर्जा प्रदान करेगा। उन्होंने बताया कि सजग इंडिया पिछले 15 वर्षों से उत्तराखंड के स्कूलों, कॉलेजों और ग्रामीण क्षेत्रों में निरंतर नशा मुक्ति जनजागरूकता अभियान चला रहा है। उनके अनुसार प्रधानमंत्री के नेतृत्व में शुरू हुआ 100 सप्ताह का यह अभियान देशभर में नशे के खिलाफ एक प्रभावी जनआंदोलन का रूप लेगा।

ये भी पढ़ें:   राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान में दिव्यांग बच्चों के साथ CM धामी ने मनाया जन्मदिन

मुख्य अतिथि अपर सचिव, मुख्यमंत्री बंशीधर तिवारी ने कहा कि नशे के खिलाफ सबसे प्रभावी लड़ाई केवल कानून से नहीं, बल्कि जागरूक समाज और जिम्मेदार युवाओं की सक्रिय भागीदारी से जीती जा सकती है। उन्होंने युवाओं से इस अभियान को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *