Headlines

टिहरी-घुत्तू गांव में मलवा आने पर एसडीआरएफ ने चलाया रेस्क्यू अभियान।*

टिहरी-घुत्तू गांव में मलवा आने पर एसडीआरएफ ने चलाया रेस्क्यू अभियान।*

आज दिनांक 21 अगस्त 2024 को आपदा कंट्रोल रूम, टिहरी द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचना दी गयी कि घुत्तू गांव में एक घर पर मलवा आ गया है, जिसमें रेस्क्यू हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

उक्त सूचना पर पोस्ट घनसाली से एसडीआरएफ टीम उपनिरीक्षक विजेन्द्र कुड़ियाल के नेतृत्व में मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिये रवाना हुई।

अत्यधिक वर्षा होने के कारण घत्तू मार्ग जगह-जगह बंद था, जिसे जेसीबी द्वारा खोला गया। एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए तहसीलदार के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया गया जिसमे 05 गोशाला व 05 मकान क्षतिग्रस्त हो गए थे, किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

ये भी पढ़ें:   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सहसपुर के भाऊवाला में आयोजित महिला संवाद एवं सम्मान कार्यक्रम से वापस लौटते समय प्रेमनगर स्थित नंदा की चौकी पुल के एप्रोच रोड के पुनर्निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *