Headlines

पिथौरागढ़, मटेला के पास सेल्फी लेते समय खाई में गिरी महिला, एसडीआरएफ ने किया शव बरामद।

पिथौरागढ़, मटेला के पास सेल्फी लेते समय खाई में गिरी महिला, एसडीआरएफ ने किया शव बरामद।

घटना आज दिनांक 27 जून 2024 की है जब पिथौरागढ़ के मटेला क्षेत्रान्तर्गत पहाड़ी पर खड़े होकर सेल्फी लेना एक महिला के लिए जानलेवा साबित हो गया। एक महिला अपने पति के साथ पहाड़ी पर खड़े होकर सेल्फी ले रही थी कि उसी दौरान अचानक अनियंत्रित होकर लगभग 100 मीटर गहरी खाई में गिर गयी। महिला का पति भी बदहवास हालात में पहाड़ी से नीचे उतर गया लेकिन झाड़ियां अधिक व रास्ता न होने के कारण वह महिला को नही ढूंढ पाया साथ ही स्वयं भी रास्ता भटक गया।

ये भी पढ़ें:   आबकारी आयुक्त देहरादून के निर्देश पर अवैध शराब के खिलाफ चल रहा अभियान

उक्त घटना के संबंध में आपदा कंट्रोल रूम, पिथौरागढ़ द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि जिस पर एसडीआरएफ टीम अपर उपनिरीक्षक महिपाल सिंह के हमराह मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

बताया गया कि उक्त महिला नजदीक ही किसी अस्पताल में चीफ फार्मासिस्ट के पद पर नियुक्त थी।

एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए रोप द्वारा खाई में उतरकर उक्त महिला तक पहुंच बनाई। महिला की मौके पर ही मृत्यु हो चुकी थी जिसके शव को SDRF टीम द्वारा कड़ी मशक्कत करते हुए स्ट्रेचर द्वारा खाई से बाहर निकालकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया। साथ ही उक्त महिला के पति को भी निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुँचाया गया।

ये भी पढ़ें:   उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर राज्य के लिए अपना योगदान देने वाले महानुभावों को किया जाएगा उत्तराखंड गौरव सम्मान पुरस्कार-2026 से सम्मानित

*मृतक महिला का नाम :* सोनल पायल, उम्र 37 वर्ष
*निवासी :* जे 26 दुर्गा कॉलोनी रुड़की, जलालपुर मुस्त हरिद्वार।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *