Headlines

श्री केदारनाथ धाम में आपरेशन सिंदूर के उपलक्ष्य में भारती सेना के लिए विशेष पूजा रूद्राभिषेक

केदारनाथ

श्री केदारनाथ धाम में आपरेशन सिंदूर एवं भारतीय सेना के लिए श्री केदारनाथ धाम में आज शुक्रवार को बीकेटीसी द्वारा विशेष पूजा-अर्चना के अंतर्गत रूद्राभिषेक संपन्न हुआ।पूजा में बीकेटीसी, पुलिस, केदारसभा के प्रतिनिधि शामिल हुए।

श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष ने अपने संदेश में कहा आपरेशन सिंदूर को शौर्य का प्रतीक बताया है कहा कि देश‌ की रक्षा के निमित्त 8 मई को बदरीनाथ तथा आज 9 मई को श्री केदारनाथ धाम में विशेष पूजा-अर्चना संपन्न‌ हुई है।

बीकेटीसी अध्यक्ष ने कहा कि श्री केदारनाथ यात्रा सरलता-सुगमता से चल रही है।

बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल केदारनाथ धाम में मौजूद रहे तथा पूजा में शामिल हुए कहा कि हम अपने वीर सैनिकों की कुशलता की कामना करते है। बताया श्री केदारनाथ यात्रा सकुशल चल रही है इस दौरान उन्होंने तीर्थयात्रियों से फीडबैक भी लिया।

ये भी पढ़ें:   आबकारी आयुक्त देहरादून के निर्देश पर अवैध शराब के खिलाफ चल रहा अभियान

रूद्राभिषेक के दौरान श्री वेदपाठी स्वयंबर सेमवाल, यशोधर मैठाणी, केदारसभा अध्यक्ष राजकुमार तिवारी , सीओ पुलिस अभिनव चौधरी, थानाध्यक्ष राजीव चौहान,वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी यदुवीर पुष्पवान एवं डीएस भुजवाण,अंकित सेमवाल, पंकज शुक्ला , विपिन तिवारी,प्रकाश पुरोहित कुलदीप धर्म्वाण, विक्रम रावत आदि मौजूद रहे।
•प्रेषक मीडिया प्रभारी बीकेटीसी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *