Headlines

एसएसपी देहरादून ने हिमालयन अस्पताल पहुंचकर सडक दुर्घटना मे घायल उपनिरीक्षक का जाना हाल

देहरादून

एसएसपी देहरादून ने हिमालयन अस्पताल पहुंचकर सडक दुर्घटना मे घायल उपनिरीक्षक का जाना हाल

*डाक्टरों से घायल उपनिरीक्षक के स्वास्थय की जानकारी प्राप्त कर उन्हें बेहतर से बेहतर इलाज उपलब्ध कराने हेतु उपस्थित अधिकारियों को दिये निर्देश।*

*घायल पुलिस कर्मी के परिजनों से मुलाकात कर बेहतर उपचार के लिए हर संभव सहायता का दिलाया भरोसा*

21/22-02-2026 की रात्रि में डोईवाला क्षेत्रान्तर्गत लालतप्पड़ पुलिस चौकी गेट के सामने बैरियर लगाकर चेकिंग कर रहे पुलिस कर्मियों को हरिद्वार की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कर द्वारा टक्कर मारकर घायल कर दिया, उक्त दुर्घटना में मौके पर चेकिंग कर रहे उ०नि० रघुवीर कपरवान गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें मौके पर मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों द्वारा तत्काल उपचार हेतु हिमालयन हॉस्पिटल जॉलीग्रांट ले जाया गया, जहाँ वर्तमान में उनका उपचार चल रहा है।

ये भी पढ़ें:   सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ युवा शक्ति संवाद कार्यक्रम में की सहभागिता 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *