Headlines

बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि हुई तय इस तिथि पर खुलेंगे बद्रीनाथ धाम के कपाट

नरेंद्रनगर

बसंत पंचमी पर बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि हुई तय

नरेंद्र नगर राज दरबार में धाम के कपाट खुलने की तिथि की घोषित

23 अप्रैल को सुबह 6.15 पर खुलेंगे बद्रीनाथ धाम के कपाट

18 मई को दोपहर 12:57 खुलेंगे चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ के कपाट

उत्तराखंड में चार धाम यात्रा को लेकर जहां सरकार तैयारी में जुटी हुई है तो वहीं अब चार धाम में से प्रमुख धाम बद्रीनाथ और चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ के कपाट खुलने की तिथि आज बसंत पंचमी के शुभ मुहूर्त पर तय हो गई है बात दें कि भू बैकुंठ भगवान बद्री विशाल के कपाट 23 अप्रैल सुबह 6 बज कर 15 मिनट पर आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। वहीं चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ के कपाट 18 मई को दोपहर 12 बज कर 57 मिनट पर खुलेंगे। यह घोषणा नरेंद्र नगर राज दरबार में की गई, हर वर्ष की भांति वैदिक परम्पराओं के अनुसार टिहरी नरेश मनुजेंद्र शाह, डिम्मर पंचायत और बीकेटीसी अधिकारियों की मौजूदगी में की गई।

ये भी पढ़ें:   कैंट विधायक सविता कपूर द्वारा हरबंस कपूर राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज, कौलागढ़ में इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन किया गया

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *