Headlines

नगर आयुक्त के साथ भाजपा विधायक का अभद्रता का वीडियो वायरल,

देहरादून ।

उत्तराखंड में जनप्रतिनिधि कई बार अपनी मर्यादाओं को भी पार करने का काम करते आए है । इसी कड़ी में एक नाम भाजपा से सल्ट से  विधायक महेंद्र सिंह जीना का भी जुड़ गया है, महेश जीना का देहरादून नगर निगम कार्यालय में नगर आयुक्त के साथ अभद्र व्यवहार करने का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह नगर आयुक्त से अभद्र व्यवहार करते हुए देखे जा रहे हैं। नगर आयुक्त के साथ अभद्रता को लेकर सफाई कर्मचारी यूनियन ने काम ठप कर दिया है। बताया जा रहा है कि सहस्त्रधारा रोड पर ट्रैकिंग ग्राउंड में पुराना कूड़ा निस्तारण को लेकर टेंडर निकाले गए थे, जिसको लेकर नगर आयुक्त पर भड़कते हुए विधायक नजर आ रहे हैं, हालांकि क्या कुछ ये पूरा मामला है, इस पर विधायक महेश जीना ने किया आरोपों का खण्डन ।

ये भी पढ़ें:   सेवा संकल्प अभियान के तहत सचिवालय में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल की अध्यक्षता में ‘सेवा सेतु, सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई

नगर आयुक्त और नगर निगम के कर्मचारियों से अभद्रता करने का भाजपा विधायक महेश जीना का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है । जिसका उत्तराखंड से सल्ट विधायक ने विपक्षी पार्टी और नगर निगम के कर्मचारियों के आरोपों का पूर्ण रूप से खंडन किया है। उन्होंने कहा कि नगर निगम ठेकेदारों और अपने बीच हो रही बंदर बाट को छुपाने के लिए उन पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। साथ ही वो नाराज़ कर्मचारियों से कोई माफी नहीं मांगेंगे। वहीं विपक्षी दल के नेता उनके बेटे का टेंडर होने का हवाला देते हुए भाजपा विधायक पर हमलावर हो रहे है और इसे भाजपा विधायक की दंगाई बता रहे है । जिसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि अगर मेरे बेटे का नाम टेंडर प्रक्रिया में है तो मैं विधायक पद से इस्तीफा दे दूंगा या आरोप साबित ना होने पर नगर आयुक्त को अपना इस्तीफा देना होगा । दरअसल इस पूरे मामले को लेकर नगर निगम की सफाई कर्मचारी संघ ने विधायक के माफी मांगने तक अनिश्चितकाल के लिए कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी है । जिसके बाद एक बार फिर  सल्ट विधानसभा सीट से भाजपा विधायक महेश जीना सुर्खियों में आ गए हैं।

ये भी पढ़ें:   एसएसपी दून की सटीक रणनीति से शातिर नकबजन गिरोह चढ़ा दून पुलिस के हत्थे

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *