Headlines

डोईवाला के लच्छीवाला टोल प्लाज़ा पर फिर हाथी का आतंक, गाड़ी को पलटने की कोशिश देखिए वीडियो

देहरादून

डोईवाला के लच्छीवाला टोल प्लाज़ा पर फिर हाथी का आतंक, टोल बैरियर तोड़ा, गाड़ी पलटने की कोशिश

लच्छीवाला टोल प्लाज़ा पर शनिवार शाम एक बार फिर हाथी के पहुंचने से हड़कंप मच गया। टोल कर्मियों और राहगीरों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

टोल कर्मी राकेश नोटियाल ने बताया कि आए दिन हाथियों के आने से यहां खतरा बना रहता है। शनिवार शाम को पहुंचे हाथी ने पहले टोल बैरियर पर हमला किया और फिर एक गाड़ी को पलटने की कोशिश की। गनीमत रही कि इस दौरान कोई हताहत नहीं हुआ।

पूरी घटना टोल प्लाज़ा पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और हाथियों की आवाजाही रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।

ये भी पढ़ें:   सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुण्डीर ने धर्मावाला में इंटरलॉकिंग टाइल सड़क का किया लोकार्पण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *