Headlines

नैनीताल के जंगलों की आग पर काबू पाने के लिए सेना ने संभाला मोर्चा,

नैनीताल

जंगल की आग पहुंची रिहायशी इलाके उत्तराखंड के जंगलों में आग लगने का सिलसिला लगातार जारी है।

आज नैनीताल से सटे पाइंस के जंगल में भीषण आग लग गई जिसमें जंगल जलकर खाक हो गए।

नैनीताल के लड़ियाकाटा का जंगल भी आग की भेंट चढ़ गया। जंगल मे आग लगते देख स्थानीय लोगों के साथ दममल विभाग जंगल मे लगी आग को काबू करने में जुटे गया। पाइंस के जंगलों में आग ने पाइंस स्थित आईटीआई के वर्षो से खाली पड़े भवन को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिससे भवन का एक हिस्सा जलकर राख हो गया। जंगल मे लगी भीषण आग से नैनीताल भवाली सड़क में घने धुंए के चलते कई घन्टे वाहनों की आवाजाही को बंद करना पड़ा।

ये भी पढ़ें:   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में कुल 307 नव नियुक्त अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये

तेज हवाओं के चलते दमकल विभाग की टीम को आग पर काबू पाने में घन्टो मशक्कत करनी पड़ी।

वहीं स्थानीय लोगो का कहना है कि जंगल में आग लगने के बावजूद भी वन विभाग का कोई कर्मचारी और अधिकारी मौके पर नहीं पहुंच सका जिससे वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

सेना के हेलीकॉप्टरों से पानी भरकर अब जंगलों की आग पर नियंत्रण करने के प्रयास किये जा रहे हैं।

सुबह सेना के हेलीकॉप्टरों ने रेकी भी शुरू कर दी। कई चक्कर लगाने के बाद 730 बजे सेना का पहला हेलीकॉप्टर भीमताल झील के ऊपर पहुंचा। फिलहाल दो हेलीकॉप्टर झील से पानी लेकर जंगलो की आग पर नियंत्रण में जुटे हुए हैं।

ये भी पढ़ें:   आबकारी विभाग देहरादून की टीम द्वारा रायपुर क्षेत्र में की गई छापेमारी रेस्टोरेंट की तलाशी लेने पर 104 पाउच माल्टा देशी शराब एवं 61 पव्वे अंग्रेजी शराब बरामद हुए

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *