Headlines

हल्द्वानी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वनाग्नि को लेकर की बैठक

 

हल्द्वानी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज हल्द्वानी पहुंचे जहां उन्होंने एफटीआई सभागार में वनाग्नि को लेकर वन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की।

साथ ही सीएम ने पेयजल किल्लत को लेकर भी जल संस्थान के अधिकारियों को व्यवस्था करने के निर्देश दिए, बैठक में कुमाऊं कमिश्नर और जिलाधिकारी सहित कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

वीसी के माध्यम से कुमाऊं मंडल के सभी अधिकारी भी बैठक में जुड़े, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने साफ कहा कि जल्द से जल्द किसी भी कीमत पर जंगलों में आग को काबू किया जाए,

फायर सीजन तक वन विभाग के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई है।

ये भी पढ़ें:   देवभूमि से नशे के खिलाफ जंग: प्रथम गांव माणा में गूंजा नशामुक्ति का नारा, सजग इंडिया के अध्यक्ष ललित जोशी ने दिलाई युवाओं को शपथ

मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी विभागों के अधिकारी आपसी समन्वय के साथ काम करें इसके अलावा जंगलों में आग बुझाने के लिए वायुसेना के हेलीकॉप्टर की भी मदद ली जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *