Headlines

देहरादून लक्खीबाग क्षेत्र में डूबी बच्ची का शव एसडीआरएफ ने किया बरामद।

देहरादून

देहरादून लक्खीबाग क्षेत्र में डूबी बच्ची का शव एसडीआरएफ ने किया बरामद।

कल दिनांक 25 सितंबर 2024 को CCR, देहरादून द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचना प्राप्त हुई कि लक्खीबाग क्षेत्र में नाले में एक बच्ची बह गई है, जिसमें सर्चिंग हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

उक्त सूचना पर एसडीआरएफ टीम एडिशनल उप निरीक्षक विजेंद्र कुड़ियाल के नेतृत्व में आवश्यक रेस्क्यू करने के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल में पहुंचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए लक्खीबाग क्षेत्र मद्रासी कॉलोनी के नालों में गहन सर्चिंग अभियान चलाया गया।

आज दिनांक 26 सितंबर 2024 को एसडीआरएफ टीम पुनः घटनास्थल पर पहुंचकर सर्चिंग अभियान चलाया गया व कड़ी सर्चिंग के दौरान उक्त बच्ची के शव को दूधली चौकी के पास सुस्वा नदी के किनारे से बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

ये भी पढ़ें:   मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 150 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *