Headlines

बीकेटीसी ने श्री बदरीनाथ पंडा पंचायत को उपलब्ध करायी यात्रियों के स्नान हेतु बाल्टियां एवं मग धामों के स्नान घाटों पर तीर्थयात्रियों हेतु जागरूकता

बदरीनाथ

धामों के स्नान घाटों पर तीर्थयात्रियों हेतु जागरूकता

•बीकेटीसी ने श्री बदरीनाथ पंडा पंचायत को उपलब्ध करायी यात्रियों के स्नान हेतु बाल्टियां एवं मग।

श्री बदरीनाथ धाम में अलकनंदा नदी में स्नान, आचमन, तर्पण करते समय तीर्थयात्रियों के बहने की घटना के बाद मंदिर समिति ने जागरूकता अभियान तेज किया है।

श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) अध्यक्ष अजेंद्र अजय के निर्दशों के बाद मंगलवार को बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने पुलिस प्रशासन के साथ बदरीनाथ स्थित स्नान घाटों का निरीक्षण किया तथा तीर्थ पुरोहितों से भी बातचीत की।

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा हरीश गौड़ ने बदरीनाथ धाम से बताया है आज मंदिर समिति की ओर से श्री बदरीनाथ पंडा पंचायत को दस बाल्टियां तथा मग सौंपे गये ताकि तीर्थयात्री नहाते समय उनका उपयोग कर सकें। वहीं बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने कहा है कि स्नान घाटों को सुरक्षित किया जाना जरूरी है इसके लिए नदी के किनारों पर लौहे के चैन से दौहरी सुरक्षा की जानी चाहिए।

ये भी पढ़ें:   प्रधानमंत्री मोदी ने किया ‘नशा मुक्त युवा, विकसित भारत’ अभियान का शुभारंभ, सीआईएमएस कालेज के 250 युवाओं को मिला उत्तराखंड से लाइव जुड़ने का मौका

मंगलवार 24 सितंबर को भारतीय मूल के एनआर आई मलेशिया निवासी पिता पुत्र के बहने की घटना के बाद से मंदिर समिति ने श्राद्ध तर्पण से जुड़े तीर्थ पुरोहितों तथा श्री बदरीनाथ पंडा पंचायत से संपर्क कर तीर्थयात्रियों को जागरूक करने तथा नदी के बहाव में न जाने की अपील की है।

जिला पुलिस प्रशासन ने भी लाउड स्पीकर से नदी के बहाव में न जाने संबंधित सूचनाओं का प्रसारण पहले की तुलना में बढ़ाया है जिसका तीर्थयात्रियों पर असर भी हो रहा है।
आज मंदिर समिति की ओर से प्रशासनिक अधिकारी कुलदीप भट्ट तथा भंडार प्रभारी जगमोहन बर्त्वाल ने संयुक्त रूप से श्री बदरीनाथ पंडा पंचायत अध्यक्ष प्रवीण ध्यानी तथा पंचायत प्रतिनिधियों को बाल्टियां तथा मग सौंपे जिनका तीर्थयात्री उपयोग कर सकेंगे।

ये भी पढ़ें:   मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 150 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

इस अवसर पर पंडा पंचायत अध्यक्ष ने बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय का आभार जताया।
साथ ही उपाध्यक्ष किशोर पंवार सहित सदस्यों एवं मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल का धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस अवसर पर बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ सहित पंडा पंचायत पदाधिकारी राजेश पालीवाल, सुधाकर बाबुलकर, रजनीश मोतीलाल, अशोक टोडरिया, श्रीकांत बडोला, दुर्गा प्रसाद ध्यानी,सदस्य प्रदीप गौरीभट्ट एवं सत्येंद्र झिंक्वाण, खिलाफ सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *