Headlines

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कैंट विधानसभा में कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा के कार्यकर्ताओं से निकाय चुनाव में मेयर पद के प्रत्याशी सौरभ थपलियाल और पार्षद उम्मीदवारों के लिए मांगे वोट

देहरादून

कैंट विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा के कार्यकर्ताओं से निकाय चुनाव में मेयर पद के लिए सौरभ थपलियाल और पार्षद पदों के लिए भाजपा प्रत्याशियों को प्रचंड बहुमत से जिताने के लिए घर-घर जाकर पार्टी की नीतियों और योजनाओं का प्रचार करने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की मेहनत, समर्पण और निष्ठा ने हमेशा पार्टी को सफलता दिलाई है और इस बार देहरादून नगर निगम चुनाव में भी भाजपा कार्यकर्ता जीत की नई मिसाल कायम करेंगे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून को आदर्श शहर बनाने और यहाँ के लोगों की समस्याओं का समाधान करने के लिए भाजपा की सरकार हमेशा तत्पर रही है।

ये भी पढ़ें:   देहरादून के बैरागीवाला हत्याकांड में दून पुलिस की बड़ी सफलता, मुख्य आरोपी समेत 3 और गिरफ्तार

निकाय क्षेत्र में ‘ट्रिपल इंजन’ की सरकार बनने के बाद विकास योजनाओं का तेजी से विस्तार होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *