Headlines

भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने सभी निकायों के लिए संकल्प पत्र जारी किया।

देहरादून

उत्तराखंड में निकाय चुनाव को लेकर भाजपा ने अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया है।

भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने सभी निकायों के लिए संकल्प पत्र जारी किया।

उत्तराखंड में निकाय चुनाव को लेकर भाजपा ने पहली बार अपना संकल्प पत्र जारी किया है।

भाजपा प्रदेश कार्यालय देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 11 नगर निगम और नगर पालिका नगर पंचायत के लिए संकल्प पत्र जारी किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी सतपाल महाराज सुबोध उनियाल और प्रेमचंद अग्रवाल भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तराखंड में राज्य सरकार सभी निकायों में लगातार विकास कार्य कर रही है यह संकल्प पत्र अगले 5 साल की गारंटी है की इन क्षेत्रों में किस तरह का काम किया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जिस तरह देश आगे बढ़ रहा है इस तरह राज्य सरकार भी राज्य में विकास कार्यों को गति दे रही है। उत्तराखंड की बेरोजगारी दर लगातार काम हो रही है प्रदेश में नई टाउनशिप विकसित करने की ओर भी सरकार काम कर रही है। 23 जनवरी कोजनता से निवेदन करते हैं कि वह भाजपा के प्रत्याशियों को विजई बनाएं क्योंकि भाजपा ही प्रदेश में विकास के लिए काम कर रही है कांग्रेस का उद्देश्य हमेशा भ्रष्टाचार और अपना घर भरना रहा है।

ये भी पढ़ें:   BKTC ने बिल विवाद पर बनाई चार सदस्यों की जांच कमेटी

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *