देहरादून
जन–जन तक सरकार, हर समस्या का समाधान : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में ऐतिहासिक उपलब्धि
‘ *जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार’ कार्यक्रम से प्रदेशभर में त्वरित समाधान और प्रभावी सुशासन*
*अब तक 3.47 लाख से अधिक शिविर, 2.77 लाख से अधिक जनसुनवाई, 1.89 लाख से अधिक शिकायतों का निस्तारण*
15 जनवरी 2026 तक की दैनिक प्रगति रिपोर्ट इस बात की सशक्त पुष्टि करती है कि सरकार सीधे जनता तक पहुँचकर उनकी समस्याओं का समाधान कर रही है।
प्रदेश के सभी जनपदों में अब तक पिछले दिवस तक 347 शिविरों का आयोजन किया जा चुका था,
इन शिविरों में पिछले दिवस तक 2,77,654 नागरिकों ने प्रतिभाग किया,
यह आँकड़ा जनविश्वास और सरकार की पहुँच को स्पष्ट रूप से दर्शाता है।
जनसमस्याओं के समाधान की दृष्टि से भी यह कार्यक्रम अत्यंत प्रभावी सिद्ध हुआ है।
इस प्रकार कुल 22,293 शिकायतें दर्ज की गई हैं। इनमें से 18,168 शिकायतों का पूर्व में निस्तारण किया जा चुका था,
यह उपलब्धि सरकार की त्वरित कार्यप्रणाली और जवाबदेही को रेखांकित करती है।
