Headlines

रुद्रनाथ ट्रैक पर भारी बारिश के बीच SDRF ने रेस्क्यू कर,200 मीटर खाई मैं गिरा शव बरामद किया

रुद्रनाथ ट्रैक पर भारी बारिश के बीच SDRF ने चलाया रेस्क्यू अभियान, 200 मीटर खाई से शव बरामद

कल दिनाँक 03 जुलाई 2024 को पुलिस चौकी गौचर द्वारा SDRF को अवगत कराया गया कि रुद्रनाथ ट्रेक पर एक ट्रैकर जो नीचे वापस आ रहा था, रास्ते मे पैर फिसलने से खाई में गिर गया है, जिसके रेस्क्यू के लिए SDRF की आवश्यकता है।

उक्त सूचना पर पोस्ट गौचर से SI मनमोहन सिंह के  SDRF टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

उक्त घटनास्थल रोड हेड से लगभग 08 किमी पैदल दूरी पर था। SDRF टीम अत्यधिक विषम परिस्थितियों में खराब मौसम व दुर्गम रास्ते से पैदल होते हुए घटनास्थल पर पहुँची। उक्त ट्रैकर लगभग 200 मीटर गहरी खाई में गिरा हुआ था जिसकी मौके पर ही मृत्यु हो चुकी थी।

ये भी पढ़ें:   सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज में धरोहर-2026' का भव्य समापन, वरुण जैन की परफॉर्मेंस पर झूमे छात्र

*गहरी खाई व घनघोर अंधेरे में शव को निकालना हुआ और भी चुनौतीपूर्ण

लगभग 200 मीटर की खड़ी चढ़ाई, अंधेरा व वैकल्पिक रास्ता, ट्रैकर के शव को खाई से निकालना आसान नही था, परन्तु SDRF जवानों ने तमाम मुश्किलों को दरकिनार करते हुए उक्त ट्रैकर के शव को खाई से बाहर निकाला। जिसके बाद वैकल्पिक स्ट्रेचर तैयार कर पैदल मार्ग से होते हुए मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *