Headlines

स्वर्गीय हेमतीनंदन बहुगुणा के पैतृक गांव बुगाणी पहुंचे बलूनी

स्वर्गीय हेमतीनंदन बहुगुणा के पैतृक गांव बुगाणी पहुंचे बलूनी ।

बलूनी ने कहा बहुगुणा के अस्तित्व को समाप्त करने के लिए कांग्रेस ने सारे हथकंडे अपनाए ।

बहुगुणा के साथ गढ़वाल भी चट्टान की तरह खड़ा हुआ था कांग्रेस के खिलाफ ।

*संग्रहालय का अवलोकन कर बहुगुणा के चित्र को किया नमन और इष्ट देव का लिया आशीर्वाद*

भारतीय जनता पार्टी के गढ़वाल प्रत्याशी अनिल बलूनी आज स्वर्गीय हेमवती नंदन बहुगुणा के पैतृक गांव बुगाणी पहुंचे। स्वर्गीय बहुगुणा का आवास अब संग्रहालय में तब्दील हो चुका है। बलूनी ने उनसे संबंधित सभी वस्तुओं और उनके भवन का कार्यकर्ताओं के साथ अवलोकन किया। स्वर्गीय बहुगुणा के चित्र को नमन किया। उनके इष्ट देव से आशीर्वाद लिया।

ये भी पढ़ें:   सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुण्डीर ने धर्मावाला में इंटरलॉकिंग टाइल सड़क का किया लोकार्पण

बलूनी ने कहा कि स्वर्गीय बहुगुणा को “हिमालय का चंदन, हेमवती नंदन” ऐसे ही नहीं कहा गया। उन्होंने कांग्रेस के तानाशाही के क्रूर दौर में आंखों में आंखें डालकर कांग्रेस की सत्ता से दो-दो हाथ किए थे।

स्वर्गीय बहुगुणा के अस्तित्व को समाप्त करने के लिए कांग्रेस ने सारे षड्यंत्र किये। बहुगुणा न झुके, ना रुके। हिमालय से ऊंचे बहुगुणा ने गढ़वाल के सम्मान को भी ऊंचाइयां दी।

बलूनी ने कहा कि हम जैसे राजनीति के विद्यार्थियों को स्वर्गीय बहुगुणा के जीवन से बहुत कुछ सीखने को मिलता है। आत्मसम्मान, सच्चाई और जनहित के साथ बहुगुणा ने कभी समझौता नहीं किया, इसीलिए उन्हें आज भी सम्मान के साथ याद किया जाता है।

ये भी पढ़ें:   सीएम धामी का सख्त एक्शन जन स्वास्थ्य की अनदेखी पर नपे छह इंजीनियर

बलूनी ने कहा कि मैं आज इस महान विभूति के पैतृक आवास पर आकर सौभाग्यशाली अनुभव कर रहा हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *