Headlines

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी की उपस्थिति में सैकड़ों की संख्या में पूर्व सैन्य अधिकारियों और सैनिकों ने थामा भाजपा का दामन।

देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी की उपस्थिति में सैकड़ों की संख्या में पूर्व सैन्य अधिकारियों और सैनिकों ने थामा भाजपा का दामन।

लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष मेजर जनरल एएस रावत सहित 05 मेजर जनरल, 06 कर्नल, 03 लेफ्टिनेंट कर्नल एवं 01 नौसेना कमांडर ने ली भाजपा की सदस्यता।

लोकसभा चुनाव 2024 के प्रचार के बीच राजधानी देहरादून के सालावाला में कई पूर्व सैनिकों ने बीजेपी का दामन थामा। पूर्व सैनिकों का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पट्टा पहनाकर बीजेपी की सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर सैकड़ो की संख्या में बीजेपी के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में पूर्व सैनिकों ने बीजेपी को मजबूत करने का संकल्प लिया तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए संकल्प लिया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सरकार की उपलब्धियां गिनवाई। वही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यकर्ताओं को बढ़-कर कर मतदान करने और लोगों को केंद्र और राज्य सरकार द्वारा जनहित में चलाई जा रही योजनाओं से अवगत कराने का आह्वान किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पूरे प्रदेश में बीजेपी की लहर चल रही है और पूर्व सैनिकों के बीजेपी में शामिल होने से बीजेपी को और मजबूती मिलेगी।

ये भी पढ़ें:   हिमाद्रि आइस रिंक की प्रथम वर्षगांठ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *