Headlines

चमोली के पोखरी ब्लॉक से बड़ी खबर: स्कूल परिसर में भालू का हमला, छात्र घायल

चमोली

पोखरी ब्लॉक से बड़ी खबर: स्कूल परिसर में भालू का हमला, छात्र घायल

पोखरी ब्लॉक के हरिशंकर से इस समय की एक बेहद गंभीर खबर सामने आ रही है।

उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हरिशंकर में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक भालू ने विद्यालय प्रांगण में मौजूद एक छात्र पर हमला कर दिया।

भालू छात्र को उठाकर पास की झाड़ियों में ले गया, जहां उसने बच्चे पर नाखूनों से हमला किया और उसके कपड़े फाड़ दिए।

घटना के दौरान विद्यालय की एक छात्रा और एक शिक्षक ने साहस दिखाते हुए शोर मचाया और भालू का पीछा किया, जिसके बाद किसी तरह छात्र को झाड़ियों से बाहर निकाला जा सका।

ये भी पढ़ें:   हरिद्वार भूमि घोटाले में धामी सरकार बड़ा एक्शन हरिद्वार भूमि खरीद घोटाले में भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कड़ी कार्रवाई

घायल छात्र को तुरंत उपचार के लिए भेजा गया।

इस घटना से विद्यालय परिसर और आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

ग्रामीणों और अभिभावकों ने वन विभाग और शासन-प्रशासन से मांग की है कि ऐसे गंभीर मामलों का तत्काल संज्ञान लिया जाए, ताकि भविष्य में बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *