Headlines

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बड़ा बयान सीबीआई जांच होगी या नहीं यह अंकिता भंडारी के माता-पिता से बातचीत करने के बाद सरकार तय करेगी

देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बड़ा बयान सीबीआई जांच अंकिता के माता पिता करेंगे तय

अंकित भंडारी हत्याकांड में राज्य सरकार पर सीबीआई जांच का दबाव बढ़ने लगा है

बढ़ते जन दबाव पर राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है … सीबीआई जांच होगी या नहीं यह अंकिता भंडारी के माता-पिता से बातचीत करने के बाद सरकार तय करेगी।

साल 2022 में अंकित भंडारी हत्याकांड हुआ था जिस पर सरकार ने एसआईटी गठित करके आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा दिलाने का काम किया था। लेकिन उसके बाद से इस पूरे मामले पर सीबीआई जांच करने का दबाव सरकार पर बढ़ने लगा था। 2025 खत्म होते होते राज्य सरकार पर सीबीआई जांच कराने का दबाव इतना ज्यादा बढ़ने लगा कि …. प्रदेशभर में सरकार के भाजपा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन होने लगे। इन विरोध प्रदर्शनों की वजह भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ की कथित पत्नी उर्मिला सनावर के द्वारा जारी किए गए ऑडियो में भाजपा के प्रदेश पर भारी का नाम आना रहा। भाजपा के बड़े नेताओं के खिलाफ एक बार फिर प्रदेश में आक्रोश देखने को मिला राज्य सरकार पर कारवाई का दबाव बढ़ने लगा और जनता सड़कों पर उतर आई। सरकार पर दबाव इतना बड़ा कि आखिरकार प्रदेश के मुखिया को यह बताना पड़ा कि राज्य सरकार राज्य की इस बेटी के लिए भी इंसाफ चाहती है … मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सीबीआई जांच होगी या नहीं इसका फैसला अंकिता भंडारी के परिजनों से मिलने उनसे बातचीत करने का बाद लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें:   लोकायुक्त अध्यक्ष एवं सदस्यों के चयन हेतु खोजबीन समिति का गठन*

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जब यहां प्रकरण सरकार के संज्ञान में आया था तो सरकार ने त्वरित कार्रवाई की थी। महिला आईपीएस अधिकारी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया था … जिसे सभी साक्ष्यों को जुटाने के साथ-साथ आरोपियों को कोर्ट से आजीवन कारावास की सजा दिलवाने का काम किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर इस विषय पर सीबीआई जांच की आवश्यकता है तो उसके लिए सरकार तैयार है लेकिन उससे पहले अंकिता भंडारी के परिजनों से बातचीत की जाएगी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *